Advertisement

Bollywood लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Bollywood लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सुशांत सिंह राजपूत ने क्यों किया सुसाइड

Mumbai: छिछोरे मूवी में आत्महत्या न करने का कारण समझाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने आज खुद ही अपने मुम्बई में स्थित घर मे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। वजह क्या है इसका पता नहीं चल पाया है।

      वो हंसमुख सितारा जिसे हम पवित्र रिश्ता सीरियल के मानव के रूप जानना शुरू किए थे और MS dhoni जैसी फिल्मों में उसकी चमक देखी थी। पता नहीं उसके दिल मे ऐसे कौन से राज थे जिनकी वजह से उसे ये कदम उठाने पड़े।


      जहां एक ओर कोरोना का कहर फैला हुआ है वहीं दूसरी ओर हमने एक के बाद एक अपने इरफान खान और सुशांत सिंह जैसे अनमोल सितारे खो दिए हैं।

Inside Pics: सैफ के पटौदी महल की कीमत 800 करोड़

New Delhi: सैफ अली खान का पटौदी महल शानदार इतिहास का गवाह रहा है। उन्होंने को मंसूर अली खान पटौदी के मृत्यु के बाद हासिल किया। कुछ समय के लिए इसको किराए पर भी दिया गया था।


        वास्तविक जीवन में नवाब सैफ अली खान बॉलीवुड के भाग्यशाली कलाकार हैं। जिनका महल के साथ नाम जुड़ा हुआ है। पटौदी महल को "इब्राहिम कोठी" के नाम से भी जाना जाता है। हरियाणा के गुरुग्राम जिले में पटौदी महल की पहचान कलाकारी और अद्भुत इंटीरियर के तौर पर होती है। दीवारों पर पेटिंग्स और आर्ट वर्क महल की शोभा में चार चाँद लगाते हैं। महल के आस-पास हरा-भरा बगीचा अपनी हरियाली का नमूना बिखेरता है।


        ये पूरा महल लगभग 10 एकड़ में फैला हुआ है। जिसमें 150 कमरों के साथ- साथ 7 ड्रेसिंग रूम, 7 बेडरूम, 7 बिलियर्ड रूम, शानदार ड्राइंग और डाइनिंग रूम भी हैं। कुल संपत्ति का बाजार भाव लगभग 800 करोड़ रूपये माना गया है। इसको दिल्ली के औपनिवेशिक हवेली के तर्ज पर खास कारीगरों से बनवाया गया था। इसको रॉबर्ड टोर रसेल ने सन् 1900 के आसपास डिजायन किया था। उनके काम में ऑस्ट्रिया के आर्किटेक्ट कार्ल मोल्ट्ज वोन हेंज ने सहायता की थी।




        किराये पर दिए गए व्यक्तियों से महल को वापस हासिल कर सैफ अली खान ने इसको अपने हिसाब से पुनर्निर्माण कराया। इसके डिजायन में बदलाव के लिए उन्होंने इंटीरियर डिजाईनर दर्शिनी सिंह को हायर किया।

        महल के मुद्दे पर सैफ का कहना है- “जब मेरे पिता का देहांत हुआ तब उसे निमराना होटल को किराए पर दे दिया गया। अमन और फ्रांसिस होटल को चलाया करते थे।" फ्रांसिस की मौत के बाद जब सैफ ने महल को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की तब उनसे इसके बदले बड़ी रकम की मांग की गई।


        सैफ ने आगे कहा कि महल भले ही उन्हें विरासत में मिला है मगर फिल्म के पैसों से दोबारा हासिल किया गया है। अब सैफ और करीना अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ हर साल महल जाते हैं। परिवार ने तैमूर का बर्थडे भी महल के बगीचे में मनाया था। पटौदी महल अंदर और बाहर दोनों ही तरफ से बेहद खूबसूरत है।

अक्षय कुमार की आने वाली 6 धमाकेदार फिल्में

       
            इस साल भी हर बार की तरह अक्षय कुमार अपनी ढेर सारी धमाकेदार फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पे तहलका मचाने वाले हैं।

आज हम उनकी 6 फिल्मों के बारे में आपको बताएंगे:-

1. सूर्यवंशी :-
                  यह फ़िल्म पहले ईद पर रिलीज़ होने वाली थी लेकिन अब सूत्रों से पता चला है कि 24 मार्च को ही रिलीज होगी।


2. लक्ष्मी बॉम्ब  :-
                      यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर ईद पर रिलीज हो सकती है।



3. पृथ्वीराज चौहान :-
                             इस फ़िल्म के बॉक्स ऑफिस पर दीवाली में रिलीज होने की संभावना है।






4. अतरंगी रे :-
                             इस फ़िल्म में अक्षय कुमार के साथ साथ साउथ के सुपरस्टार धनुष और सारा अली खान भी हैं। जो पर्दे पर रोमांस करते नज़र आएंगे।



5. बच्चन पाण्डे :-
                         इस फ़िल्म के बॉक्स ऑफिस में रिलीज होने की संभावना क्रिसमस पे है।




6.बेल  बॉटम :-
                      यह फ़िल्म 22 जनवरी 2021 को रिलीज हो सकती है।



बलरामपुर में प्रभारी शिक्षकों को वेतन देने का कोर्ट ने दिया आदेश

 सिद्ध नाथ पाण्डे व अन्य द्वारा डाली गई याचिका 6571/2024 के वकील अर्पित वर्मा की 20 अगस्त को पहली ही सुनवाई में लखनऊ खंडपीठ ने सभी को प्रधा...